{"_id":"668b002594eccf813a05afb6","slug":"foundation-stone-laid-for-jat-dharamshala-building-rewari-news-c-198-1-rew1001-206492-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जाट धर्मशाला के भवन की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जाट धर्मशाला के भवन की रखी आधारशिला
Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। रसियावास रोड पर जाट धर्मशाला भवन की आधारशिला रखकर भवन निर्माण का कार्य आरंभ किया गया। इसकी अध्यक्षता बावल-84 के प्रधान सुमेर जैलदार ने की। इस अवसर पर बावल-84 के पंच एवं सरपंचों के प्रतिनिधि व नंबरदार मौजूद रहे।
सुमेर जैलदार ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्य गांव में कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे थे जिसको लेकर लोगों में उत्साह था। सरपंच एडवोकेट चरण सिंह ने कहा कि इलाके के लिए ऐसे भवन का निर्माण गर्व की बात है। महापुरुषों के नाम भवन का नाम रखने का सुझाव दिया। सभी ने सुझाव दिए। लोगों ने बताया कि यह भवन सभी सर्व समाज के लिए काम आएगा और सभी को इसका लाभ मिलने जा रहा है। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए कमेटी गठित की गई है जो निर्माण कार्य की देखरेख करेगी।
लगभग छह एकड़ में बनने वाले जाट धर्मशाला के निर्माण के लिए सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया है। जैलदार ने बताया कि सदस्य के लिए ग्यारह हजार और संरक्षक के लिए एक लाख फीस निर्धारित की गई है। मास्टर हुकम सिंह ने कहा कि जाट धर्मशाला से सर्व समाज को लाभ होगा। ईश्वर महलवात ने बताया कि भवन निर्माण के बाद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के लिए बेहतर भवन उपलब्ध होगा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जाट समाज रेवाड़ी के प्रधान सूरत सिंह, उप प्रधान डॉक्टर महेंद्र सिंह, रंजीत नबरदार, सचिव संदीप, खजांची डॉक्टर सुरेंद्र महलावत, ईश्वर महलावत, राजीव पहलवान, जगदीश चौधरी, नपा चेयरमेन वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, नरेश, राजेंद्र, कृष्ण जेलदार, रणधीर बनीपुर, महेंद्र व नरेश सहित आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे।