फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Formers show anger on the complition of 9 Months of their Egitation

आंदोलन के 9 माह पूरे होने पर किसान संगठनों ने मनाया धिक्कार दिवस

Thu, 26 Aug 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Formers show anger on the complition of 9 Months of their Egitation
जिला सचिवालय के बाहर किसानों को संबोधित करते किसान नेता रामकिशन महलावत। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को कृषि कानूनों के विरोध में धिक्कार दिवस मनाया गया। किसानों ने सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क से लेकर जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। किसान, महिलाएं व वकीलों आदि ने हाथों में काले झंडे लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की। सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है। आवश्यक वस्तु कानून में बदलाव करके अनाज, दाल, आलू, प्याज तेल और तिलहन का असीमित भंडारण करने का कानून बनाने से पूंजीपतियों की लूट और मुनाफा बढ़ेगा। शिक्षा के निजीकरण ने जैसे सरकारी स्कूलों का बर्बाद कर दिया। वैसे प्राइवेट अनाज मंडियां सरकारी अनाज मंडियों को निगल जाएंगी। कंपनियों का अनाज मंडियों पर एकाधिकार हो जाएगा और किसानों से अनाज सस्ते में खरीद कर महंगा बेचेंगी। किसानों का प्राइवेट अनाज मंडी के प्रति आकर्षण बनाने के लिए और किसान आंदोलन के दबाव में सरसों एमएसपी से ज्यादा रेट पर खरीदी है। परंतु सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर हो गया। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली को खत्म करने का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी का किसान मजदूर आंदोलन का मूड बना चुका है। इस मौके पर किसान नेता रामकिशन महलावत, मनफूल सांगवान, भजनलाल, सुमेर सिंह जैलदार, कैलाश, तेजबहादुर, ओमप्रकाश, जगदीश, सुमन यादव, रविंद्र, अशोक कुमार, समय सिंह, कुलदीप सिंह, मास्टर धर्म सिंह, सतपाल, रामकुमार व विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed