फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former PM's death an irreparable loss: Rebels

पूर्व पीएम का निधन अपूरणीय क्षति : विद्रोही

Fri, 27 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former PM's death an irreparable loss: Rebels
रेवाड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने शोक जताया है। लोगों ने देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक दस वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह ने गरीबों के हित में क्रांतिकारी कदम उठाए। आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। डाॅ. मनमोहन सिंह 15 साल की आयु में परिवार के साथ एक विस्थापित नागरिक के रूप में आज के पंजाब आए थे। एक साधारण परिवार की पृष्ठभूमि वाले भारत के डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि मेहनत व योग्यता के बल पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों में अपना नाम दर्ज करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed