{"_id":"66de08d56b9c7edf4e049b04","slug":"former-ministers-bikram-satish-and-sunny-indicated-to-contest-elections-as-independents-rewari-news-c-198-1-rew1001-209119-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पूर्व मंत्री बिक्रम, सतीश और सन्नी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पूर्व मंत्री बिक्रम, सतीश और सन्नी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के दिए संकेत
Mon, 09 Sep 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर में समर्थकों की मीटिंग को संबोधित करते युवा नेता प्रशांत सन्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कोसली और रेवाड़ी विधानसभा सीट पर टिकट वितरण से नाराज भाजपा नेताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोसली से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, रेवाड़ी विधानसभा के पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव और प्रशांत उर्फ सन्नी ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत की। तीनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। सतीश यादव और प्रशांत उर्फ सन्नी ने 11 सितंबर को नामांकन करने की बात कही है। वहीं, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव कार्यकर्ताओं से सलाह कर अगले दो दिन में निर्णायक फैसला लेंगे।
कोसली के नया गांव रोड स्थित कैंप कार्यालय के पीछे पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम ठेकेदार ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते हुए कोसली क्षेत्र में काम कराने में रुचि दिखाई और विकास कार्य करवाए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा कर अगले दो दिन में निर्णायक फैसला लेने की बात कही है। बिक्रम ठेकेदार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है लेकिन उनके बागी तेवर को देखते हुए लगता है कि वह अनिल डहीना के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद सन्नी यादव ने अपने गांव बुढ़पुर में पंचायत बुलाई। इसमें सन्नी यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने धोखा जरूर किया लेकिन अब वह जनता के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कहा कि वह 11 सितंबर को निर्दलीय नामांकन दाखिल कर सकते हैं। प्रशांत उर्फ सन्नी यादव ने वर्ष 2019 में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उन्होंने चौथे स्थान पर रहकर 22 हजार 104 मत हासिल किए थे।
विज्ञापन
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर दावेदारी कर रहे भाजपा नेता व पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने शहर के विजय नगर स्थित एक गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया। उन्होंने रेवाड़ी की बदहाली का जिम्मेदार कैप्टन परिवार को बताया। उन्होंने कहा कि 20 लोगों की कमेटी बना दी गई है। जल्द ही वह अपना निर्णय बता देगी। सतीश यादव ने कहा की 11 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने किसी पार्टी से बात नहीं बनने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। वर्ष 2009 में बतौर निर्दलीय पहला चुनाव लड़ा। इस चुनाव में 35 हजार 269 वोट लेकर वह दूसरे स्थान पर रहे थे।
इस वजह से किया जा रहा है विरोध:
पूर्व मंत्री बिक्रम ठेकेदार कोसली विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोक रहे थे। सतीश यादव और सन्नी यादव ने रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट का दावा किया था। हालांकि, भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खास समर्थक पूर्व जिला पार्षद अनिल डहीना को कोसली और संगठन व राव इंद्रजीत सिंह की पसंद लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया। लक्ष्मण यादव वर्ष 2019 में कोसली सीट से विधायक चुने गए थे।