फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Football: Rao Tularam Stadium in Junior and Sports Club winner in Senior

फुटबॉल : जूनियर में राव तुलाराम स्टेडियम व सीनियर में स्पोर्ट्स क्लब विजेता

Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Football: Rao Tularam Stadium in Junior and Sports Club winner in Senior
अहीर कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार देर शाम समापन हो गया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राव तुलाराम स्टेडियम और सीनियर में स्पोर्ट्स क्लब की टीम विजेता रही। इस दौरान रेवाड़ी उपमंडल अधिकारी होशियार सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए फुटबॉल के फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे दोनों टीमों में आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. धीरज सांगवान ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की दो व सीनियर वर्ग की 4 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर वर्ग में विजेता राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी की टीम व उपविजेता अहीर कॉलेज की टीम रही। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब धनौंदा व अहीर कॉलेज की टीम के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब धनौंदा की टीम विजेता रही। प्रबंधन समिति के महासचिव राव राघवेन्द्र ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, अपितु केवल प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। कॉलेज निदेशक प्रो. हंसराज ने बताया कि 16 नवंबर के दिन ही नसीबपुर के मैदान में 5 हजार सैनिकों ने शहादत देकर आजादी की किरण को जगाया था। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा राव तुलाराम की स्मृति में खेल प्रतियोगिता करवाई गई है। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बाबू रविन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए, ताकि उनमें छिपी प्रतिभा निखर कर आ सके। उन्होंने विजेता टीमों को मुख्यातिथि के साथ राव तुलाराम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मंच संचालन की भूमिका डॉ. पीसी शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर कोच मीनाक्षी, राजेश शर्मा, संजीव कुमार, केहर सिंह, इंद्रजीत, विक्रम सिंह, रामसिंह, दीपक व मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed