फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foot falls under tire while boarding bus, person injured

Rewari News: बस में चढ़ते समय टायर के नीचे आया पैर, व्यक्ति घायल

Wed, 14 Aug 2024 03:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Foot falls under tire while boarding bus, person injured
धारूहेड़ा। दोस्तों के साथ घूमने जा रहे एक व्यक्ति के पैर पर बस का टायर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर दोस्तों की मदद से घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में रोहिणी दिल्ली निवासी कपिल कुमार ने बताया कि 9 अगस्त को उनके पिता राज सिंह अपने साथियों के साथ जयपुर घूमने जा रहे थे। धारूहेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप में उनकी बस पैट्रोल डलवाने के लिए रुकी हुई थी।
विज्ञापन

तेल डलवाने के बाद चालक ने बस को आगे बढ़ाया और उसी समय उसके पिता बस में अपने साथियों के साथ चढ़ने लगे तो चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता के पैर पर बस टायर चढ़ा दिया। दोस्तों की मदद से घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed