फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Food, sleep and thoughts are the basis of our life: Mittal

भोजन, निद्रा और विचार हमारे जीवन के आधार : मित्तल

Sat, 26 Oct 2024 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Food, sleep and thoughts are the basis of our life: Mittal
फोटो : 03रेवाड़ी। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथिगणों का स्वागत करते स्टॉफ। स्रोत : कॉ
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के यूथ रेडक्रॉस क्लब के तत्वावधान में पर्सनल हाइजीन और सर्वाइकल कैंसर के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मॉर्निंग ग्लोरी फाउंडेशन और एक निजी पेंट्स कंपनी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मॉर्निंग ग्लोरी फाउंडेशन की अध्यक्ष सलोनी सिंगला ने प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता का स्वागत किया। काउंसलर प्रो. राकेश सिंघल ने डॉ. सीमा मित्तल का और यूथ रेडक्रॉस के सदस्य महेंद्र सांभरिया ने लोपामुद्र मिश्रा सहित निधि का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. सीमा मित्तल ने छात्राओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन और सर्वाइकल कैंसर की जानकारी देते हुए पीसीओएस और पीसीओडी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भोजन, निद्रा और विचार हमारे जीवन के आधार हैं।
विज्ञापन

योग प्राणायाम और ध्यान को सबसे अच्छा बताते हुए समझाया कि भले कोई आपके साथ हो न हो, ईश्वरीय शक्ति हमेशा साथ रहेगी। इस विश्वास से जीवन जाएं, तनाव पास भी नहीं फटकेगा। खाद्य और अखाद्य पदार्थ के बारे में बताते हुए उन्होंने अंत में ध्यान का अभ्यास भी कराया। काउंसलर राकेश कुमार के संयोजन में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में आयोजन मंडल के सदस्य महेंद्र सांभरिया के साथ साथ डॉ. अनुराधा दीपक, प्रदीप अहलावत, डॉ. अल्का शर्मा और छात्राएं उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed