फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flyover will be built at Banipur and Kapriwas Chowk at a cost of 50 lakhs

बनीपुर और कापड़ीवास चौक पर 50 लाख की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Flyover will be built at Banipur and Kapriwas Chowk at a cost of 50 lakhs
बनीपुर चौक। फाइल फोटो - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित बनीपुर व कापड़ीवास चौक पर फ्लाईओवर बनाने की टेंडर प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। फ्लाईओवर बनने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर आसान हो जाएगा। दोनों फ्लाईओवर बनने पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इनका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक और कापड़ीवास चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लंबे समय से दोनों ही चौक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। मंजूरी के बाद अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से दोनों ही चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से जो एस्टीमेट बनाया गया है, उसके अनुसार एक फ्लाईओवर को बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानी दोनों फ्लाईओवर के लिए 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। संबंधित एजेंसी की ओर से इनके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में बनेंगे 4 फुट ओवरब्रिज:
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 को पार करने के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही हाईवे पर जिले की सीमा में 4 फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि फुट ओवरब्रिज की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को साथ बैठक के दौरान पैदल यात्रियों की मांग को गंभीरता से उठाया था। अब इन फुट ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 4 जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज
जयसिंह पुर खेड़ा : हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर के चलते यहां वाहनों का अच्छा खासा दबाव रहता है। यहां हर समय दुर्घटना होने करा खतरा रहता है।
खिजूरी : यहां पर ग्रामीणों के साथ ही औद्योगिक इकाइयों की ओर जाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भी हाईवे पार करना पड़ता है। कई बार हादसे भी हुए हैं।
खरखड़ा : धारूहेड़ा से सटे गांव खरखड़ा में आईजी कार्यालय, कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान भी हैं। ग्रामीणों के खेत भी दूसरी तरफ है। लोगों का आवागमन खासा रहता है।

मालपुरा हीरो के पास : धारूहेड़ा क्षेत्र में मालपुरा गांव और हीरो कंपनी के निकट फुट ओवरब्रिज की जरूरत थी। यहां बहुत बार हादसे सामने आते रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मैं इस समस्या को लेकर लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संपर्क में था। केंद्रीय मंत्री गडकरी जल्दी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। बावल चौक के साथ बिलासपुर चौक फ्लाईओवर व मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का टेंडर भी 15 सितंबर को ओपन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed