फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fluctuations in weather, chances of rain today

Rewari News: मौसम में उतार-चढ़ाव, आज-कल बारिश के आसार

Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in weather, chances of rain today
फोटो: 06रेवाड़ी। दोपहर के समय आसमान में दिखे हल्के बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार की सुबह तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गया। शाम तक कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है।

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 20 और 21 फरवरी को जिले के कुछ क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा में नमी बढ़ेगी और ठंडक का एहसास होगा।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो इससे फसलों को काफी लाभ मिलेगा, खासकर गेहूं और सरसों की फसल को। यह बारिश मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद करेगी, जिससे फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। हालांकि, अत्यधिक बारिश से फसलों को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि जिले में सरसों 75 हजार हेक्टेयर व गेहूं 37 हजार हेक्टेयर में बुवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन

इन दिनों मौसम में रोजाना परिवर्तन देखा जा रहा है। इसके साथ ही दिन में तेज धूप तो शाम के समय ठंड का आभास लोगों को हो रहा है। मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।-डॉ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed