फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fluctuations in temperature continue, life affected

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, जनजीवन प्रभावित

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in temperature continue, life affected
रेवाड़ी। गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बढ़ती गर्मी जनजीवन पर बुरा असर डाल रही है। हर कोई गर्मी के चपेट में आने के कारण परेशान है। हालांकि विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है। इसलिए लोगों को अभी और कुछ दिन इस भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 26.5 दर्ज डिग्री किया गया। वीरवार का तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग दिनभर गर्मी के कारण पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं दोपहर में लू से बचने के लिए लोग अपने घरों में घुसे रहे। जो अपने घरों से बाहर निकला उसे लू ने जमकर थपेड़ा, खासकर पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा थपेड़े खाने पड़े। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कई उपाय किए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। इस गर्मी में हर कोई पानी का भी आसरा लेने का प्रयास कर रहा है। वहीं पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त पानी न मिलने के कारण इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

बता दें किकई दिनों से मौसम ने तीखे तेवर अपना रखे हैं। दिन में तेज गर्मी और रात में उमस व मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय पारा व गर्म हवा के कारण शरीर जलने लगता है। सड़कों पर दोपहर के समय चलना मुश्किल हो गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की स्थिति बदतर हो रही है। बिजली नहीं आने से लोगों की रात की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed