फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flood control room built, officials banned from leaving headquarters

भारी बारिश के बीच बनाया बाढ़ नियंत्रण कक्ष, अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक

Mon, 19 Jul 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Flood control room built, officials banned from leaving headquarters
जलनिकासी के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी यशेन्द्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश व जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष बना दिया गया है। वहीं अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला सचिवालय स्थित कमरा नंबर 114 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 01274-225145 है। डीसी यशेंद्र सिंह ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन बारिश की अधिक संभावनाएं जताई गई हैं। इसलिए संबंधित अधिकारी मुस्तैदी से अपना कार्य करें और जहां भी पानी आने या पानी भरने की आशंका दिखाई पड़ती है उस क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। ताकि लोगों को कोई जान-माल का नुकसान न हो। उपायुक्त ने बैठक में सख्त निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय छोड़कर न जाए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अपने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहें और कहीं भी पानी भरने या पानी आने की कोई समस्या पैदा होती है तो उस पर तुंरत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सड़क अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक मार्ग की करें व्यवस्था
डीसी यशेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि यदि जिले में कहीं भी कोई सड़क पानी के कारण अवरुद्ध होती है तो उसके वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि पानी निकासी के लिए पंप सेटों पर बिजली की निरंतर सप्लाई जारी रखें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पंप सेट बंद न होने पाए। उसके लिए पहले से ही विकल्प तैयारी रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को बरसाती मौसम के कारण किसी बीमारी का सामना न करना पड़े। उसके लिए यह आवश्यक है कि बारिश के पानी की समय रहते निकासी हो। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार व सीटीएम रोहित कुमार अन्य विभागों के मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed