फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flight lieutenant Siddharth Yadav sacrificed his life in plane crash, he was engaged on 23 March

Rewari News: विमान क्रैश में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव बलिदान, 23 मार्च को हुई थी सगाई

Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Flight lieutenant Siddharth Yadav sacrificed his life in plane crash, he was engaged on 23 March
शहीद, लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव
रेवाड़ी। गुजरात के जामनगर में 2 मार्च को एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से जिले के गांव माजरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव (28) बलिदान हो गए। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को ही सगाई हुई थी और 2 नवंबर की शादी तय थी। सिद्धार्थ 31 मार्च को 4 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन

4 अप्रैल को सुबह उनका पार्थिव शरीर सेक्टर-18 पहुंचेगा और फिर उनके पैतृक गांव माजरा भालखी ले जाया जाएगा। वहीं पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विमान ने जामनगर स्टेशन से उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के बाद यह क्रैश हो गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव बलिदान हुए और उनके साथी मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा था व एक बहन है। बलिदानी का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। उन्होंने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 3 साल का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने बतौर फाइटर पायलट वायुसेना जॉइन की थी। उन्हें 2 साल बाद प्रोमोशन मिला था, जिससे वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए थे।
विज्ञापन

जगुआर में आई तकनीकी खराबी
सिद्धार्थ के मामा के लड़के सचिन यादव ने बताया है कि 2 अप्रैल की रात फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ रूटीन सॉर्टी के लिए जगुआर विमान लेकर निकले थे। उनके साथ अन्य साथी भी था। इसी दौरान जगुआर में कुछ तकनीकी खराबी आई। इसके बाद इसे सही से लैंड करने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन एक समय ऐसा आया जब पता चल गया कि विमान क्रैश होना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपनी जान की परवाह किए बगैर सिद्धार्थ ने साथी को इजेक्ट कराया और विमान कहीं घनी आबादी में न गिरे, इसके लिए प्रयास शुरू किया। वह विमान को खाली जगह में ले गए और वीरगति को प्राप्त हुए।

4 पीढ़ी से परिवार सेना में
सचिन यादव ने बताया कि सिद्धार्थ के परदादा बंगाल इंजीनियर्स में कार्यरत थे, जो ब्रिटिशर्स के अंडर में आता था। सिद्धार्थ के दादा पैरा मिलिट्री फोर्सेस में थे। इसके बाद इनके पिता भी एयरफोर्स में रहे। वर्तमान में वह एलआईसी में कार्यरत हैं। यह चौथी पीढ़ी थी, जो सेना में सेवाएं दे रही थीं।


सेक्टर-18 में बना है मकान
सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव मूल रूप से रेवाड़ी के गांव भालखी माजरा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से रेवाड़ी में ही रह रहे हैं। बेटे की शादी से पहले उन्होंने सेक्टर-18 में घर बनाया है। इसी घर पर बेटे की शादी होनी थी। लेकिन, अब घर पर सांत्वना देने वाले पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ बड़े बेटे थे, उनकी एक छोटी बहन हैं।


खुले मैदान में क्रैश हुआ था प्लेन
गुजरात के जामनगर में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे एयरफोर्स का जगुआर फाइटर क्रैश हो गया। प्लेन ने जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। प्रैक्टिस मिशन के दौरान स्टेशन से उड़ान भरने के बाद प्लेन जामनगर सिटी से करीब 12 किमी दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में क्रैश हुआ। क्रैश के बाद प्लेन के कई टुकड़े हो गए, उनमें आग लग गई। घटना के तुरंत बाद ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने घायल जवान की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शहीद, लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव

शहीद, लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed