फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five-year-old boy dies after auto rickshaw overturns after he presses accelerator while playing

Rewari News: खेल-खेल में दबा एक्सीलरेटर, ऑटो पलटने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy dies after auto rickshaw overturns after he presses accelerator while playing
मृतक कार्तिक
रेवाड़ी। शहर की सनसिटी कॉलोनी में शनिवार देर रात खेल-खेल में एक मासूम ने चलते ऑटो का एक्सीलरेटर दबा दिया। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें दबकर चार साल के मासूम कार्तिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब पड़ोस में ही रहने वाले दिवेंद्र अपना ऑटो चालू हालत में छोड़कर पास की दुकान पर सामान लेने चले गए। ऑटो में बैठे कार्तिक ने एक्सीलरेटर दबा दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन खड़ा करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। सनसिटी निवासी पंकज ने बताया कि उनका चार वर्षीय भतीजा कार्तिक यूकेजी में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से लौटने के बाद भाभी ने उसे दुकान से सामान लेने भेजा था। दुकान के पास ही पड़ोसी दिवेंद्र का ऑटो खड़ा था जो चालू था। कार्तिक ऑटो में चढ़ गया और खेल-खेल में एक्सीलरेटर दबा दिया इससे वाहन तेजी से आगे बढ़ा और पलट गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed