{"_id":"6ae0e71ecd0696468d05c93d","slug":"five-member-committee-constituted-to-provide-gifts-to-members-on-diwali-rewari-news-c-198-1-rew1001-247834-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दीपावली पर सदस्यों को उपहार देने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दीपावली पर सदस्यों को उपहार देने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
Tue, 27 Oct 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान बातचीत करते पेंशनर्स। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन की यूनिट की कार्यकारिणी समिति की बैठक आजाद नगर स्थित आंबेडकर भवन में जिला अध्यक्ष जीत सिंह टाइगर की अध्यक्षता में हुई। इसमें दीपावली पर सदस्यों को उपहार देने के लिए पांच सदस्यीय खरीद समिति गठित की गई।
बैठक की शुरुआत जिला सचिव नारायण सिंह तंवर के स्वागत संबोधन से हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं और आगामी दीपावली पर्व को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों के लिए मेडिकल बीमा पॉलिसी और पेंशन अपडेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की पॉलिसी सहित अन्य बीमा कंपनियों की योजनाओं पर अपने विचार रखे। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा दीपावली के अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों को उपहार देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। उपहारों की खरीद की जिम्मेदारी निभाने के लिए पांच सदस्यीय परचेज कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में नानक चंद राजोरा, मोहन लाल तनेजा, महीपाल सिंह यादव, राजेंद्र सिंह अलवरिया, हरदयाल सिंह तोबड़िया, हरी दत्त रुस्तगी, सुभाष चंद, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।