{"_id":"60c798a98ebc3e7c6b505148","slug":"five-including-sub-inspector-died-at-different-places-rewari-news-rtk6129964121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर सब इंस्पेक्टर सहित पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर सब इंस्पेक्टर सहित पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में अलग-अलग जगहों पर एक सब इंस्पेक्टर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। किसी ने आत्महत्या कर ली तो किसी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार उत्तम नगर में रह रहे सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह रोहतक की कलानौर चौकी इंचार्ज थे। वह अपने घर आए हुए थे। उत्तम नगर में उनके मकान में निर्माण का कार्य चल रहा है। रात के समय वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रोहतक पीजीआई के रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। माडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
युवक ने की आत्महत्या:
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में एक युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश ने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक द्वारा आत्महत्या करने का पता लगा तथा पुलिस को सूचना दी गई। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री की मौत:
जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि रोहतक के गांव चुलियाना निवासी हवा सिंह बीमार होने पर 9 जून को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 जून को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वह अपने भाई बलबीर सिंह के साथ ट्रेन में लौट रहे थे। यात्रा के दौरान रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:
रेवाड़ी-अलवर रेल मार्ग पर बावल के निकट सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि बावल के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। जेब से मिलने आधार कार्ड से मृतक की शनाख्त राजस्थान के जिला करौली की ठाकुर बस्ती माधोपुर निवासी दलवीर के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया।