फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five day yoga awareness camp started

Rewari News: पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर शुरू

Sun, 09 Jun 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five day yoga awareness camp started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य के मार्गदर्शन में विश्व योग दिवस को लेकर योग प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ ने की तथा वरिष्ठ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. फतेह सिंह यादव (संचालक डॉ सुरेखा यादव हॉस्पिटल रेवाड़ी) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर शहीद दशरथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योग शिक्षक श्याम सुंदर हिंदू (सक्रिय कार्यकर्ता हिंदू युवा वाहिनी) ने उपस्थित जनों को योग प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार तथा योग प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी योग क्रियाएं बड़ी से बड़ी बीमारियों को कोसों दूर रखती है। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने अपने संबोधन में यज्ञ, योग और आयुर्वेद को अपने जीवन में लागू करने की अपील की। उन्होंने पतंजलि योग समिति सदस्यो के साथ मिलकर मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता भीम सिंह, यशवंत राव, सुरेंद्र कुमार, मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, अध्यापक महेश कुमार, परसराम बाबू, समाजसेवी नरेश कुमार, अमृत कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, निहाल सिंह, चंचल राव, मोहित कुमार, नितेश कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, यतेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed