फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five cattle killed after being hit by a vehicle on the highway.

Rewari News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आए 5 गोवंशों की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five cattle killed after being hit by a vehicle on the highway.
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईवे पर घूम रहे करीब 10 गोवंश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पांच गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोसेवा संगठन बावल और गो उपचार गोशाला की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मृत गोवंशों को वहां से हटाया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक गोवंशों के पड़े रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोसेवा संगठन बावल के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात संगठन को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास कई गोवंश किसी वाहन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही संगठन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां करीब 10 गोवंश हादसे का शिकार मिले। इनमें से पांच गोवंशों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच अन्य घायल अवस्था में थे। घायल गोवंशों को गो उपचार गोशाला की टीम के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायल गोवंशों की हालत पर नजर रखी जा रही है और उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed