{"_id":"6a971d3a7f0070cc73006c84","slug":"five-candidates-filed-their-nominations-on-the-first-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-244724-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
Wed, 02 Sep 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बावल। बावल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी राहुल कुमार जोशी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 1 और 2 सितंबर को आयोजित की जा रही है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर है, जबकि 3 सितंबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार उप प्रधान के दो पदों पर चुनाव होगा, जिनमें एक पद महिला और एक पद पुरुष के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दो संयुक्त सचिव सहित अन्य पदों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा।
नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए नितिन कौशिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं उप प्रधान पद के लिए सुनील लांबा और पूनम ने नामांकन भरा है। इसके अलावा दो संयुक्त सचिव पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी राहुल कुमार जोशी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 सितंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।