फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five accused of robbery from contract salesman arrested

ठेका सेल्समैन से लूट की वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five accused of robbery from contract salesman arrested
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन को कट्टे के बट से सिर पर चोट मारकर घायल करने और 15000 रुपये व मोबाइल लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के महाबीरपुरा गांव निवासी विशाल, रेवाड़ी के औलांत निवासी कृष्ण, झज्जर जिले के गांव मारोत निवासी नितिन, यूपी के जिला कानपुर के हरपुरा निवासी विनय व बिहार के समस्तीपुर जिले के नया नगर निवासी अखिलेश उर्फ अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि बिरेंद्र निवासी दिदौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिदौली व मसीत के बीच बणी के पास स्थित शराब ठेके पर वह बतौर सेल्समैन कार्यरत है। 10 अगस्त की रात करीब 9.15 पर ठेके पर देशराज गांव दिदौली को बैठाकर घर जा रहा था। बणी वाले रास्ते खड़े युवाओं ने उसके सिर पिस्तौल के बट से वार कर दिया। बचाओ- बचाओ का शोर किया तो ठेके से योगेश, देशराज, रूप सिंह व दिनेश निवासी दिदौली दौड़कर आए। जिनको देखकर तीनों लड़के बाइक पर बैठकर भाग गए। इसी दौरान एक युवक को काबू कर लिया था। इसके बाद गांव के सरपंच ने साधन का इंतजाम करके उसे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed