फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First revised merit list released late night

देर रात जारी हुई पहली संशोधित वरीयता सूची

Mon, 13 Sep 2021 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
First revised merit list released late night
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने रविवार की देर रात को संशोधित पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से फीस भरने के प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को अब कॉलेज में आकर फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

निदेशालय के शेड्यूल अनुसार 16 अगस्त से छह सितंबर तक चली आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख तक को कम आवेदन आने के कारण अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया गया था। जिले के 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त व निजी कालेजों की 95 सौ सीटों पर इस वर्ष करीब 22 हजार विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। जो पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक हैं। उच्चतर विभाग की ओर से शनिवार की सुबह ही सभी विषय की लिस्ट डाल दी गई। वहीं बीए की मेरिट विभाग ने शनिवार की बजाय रविवार की दोपहर में जारी की। विभाग द्वारा पोर्टल पर डाली गई मेरिट लिस्ट में खामियों के चलते देर शाम को उसे पोर्टल से हटा दिया गया था। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट को संशोधित कर रविवार की देर रात जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते इस बार मेरिट लिस्ट सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की गई। भीड़ से बचने के लिए कॉलेजों में लिस्ट चस्पा नहीं की गई। वहीं लिस्ट को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड का ऑप्शन भी दिया गया था। जिससे विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट फाइल को डाउनलोड कर अपना-अपना नाम चेक कर लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कॉलेज आकर जमा करनी होगी फीस:
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर आवेदन प्रक्रिया शुरू करते समय केवल ऑनलाइन फीस भरने का ऑप्शन दिया गया था। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अपने फोन या फिर साइबर कैफे से ऑनलाइन फीस जमा करा सकते थे। कुछ दिन पहले विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन व ऑॅफलाइन माध्यम से फीस भरने की सुविधा दी थी। लेकिन अब विभाग ने पोर्टल को अपडेट किया है। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अब अपने फोन या साइबर कैफे से फीस नहीं भर पाएंगे। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को कॉलेज आकर ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर तक भरनी होगी फीस:
उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल के अनुसार प्रथम कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक फीस जमा करानी थी। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसी के साथ विभाग द्वारा 17 सितंबर को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 17 सितंबर से 20 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी।

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की प्राचार्या डॉ. रेणु हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को कॉलेज आकर फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed