फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First of all, I said, Chhathi Maiya fast is yours...

Rewari News: पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार...

Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
First of all, I said, Chhathi Maiya fast is yours...
रेलवे कॉलोनी में पूजा की तैयारी करतीं महिलाएं। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। सूर्य की उपासना के पर्व छठ की शुरुआत शनिवार से नहाए खाए से हुई। पहिले-पहिले हम कइनी, छठी मइया व्रत तोहार...गोदी के बलकवा के दिह, छठी मइया ममता दुलार...गीतों की गूंज के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हुआ।
विज्ञापन

छठ व्रतियों ने सुबह से भगवान भास्कर की आराधना के महापर्व छठ का अनुष्ठान कर नहाय-खाय से शुरू किया। घरों में छठ मैया के गीतों के साथ लोगों ने पूजा की। नहाए खाए में छठ व्रतियों ने लौकी की सब्जी का सेवन कर शुरू किया।
विज्ञापन

रविवार को खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी समेत प्रदेश भर में छठ महापर्व को लेकर उल्लास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ व्रती घाटों से जल ले जाकर मिट्टी के बने चूल्हे पर शुद्ध वातावरण में प्रसाद तैयार करेंगे। 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ व्रती सूर्य की आराधना में डूबे रहेंगे।


जिले में करीब 80 जगह पर छठ पर्व मनाया जाएगा


जिले में करीब 80 जगह पर छठ पर्व मनाया जाएगा। छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व है लेकिन अब यह पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाने लगा है। रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा में भी हजारों की संख्या में पूर्वांचल से जुड़े परिवार निवास करते हैं जिनके सहयोग और सहभागिता से यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाओं से लेकर पुरुष और बच्चे सभी मिलकर व्रत, गीत और पूजा-पाठ के माध्यम से सूर्य देव और छठी माई की आराधना करते हैं। इस बार भीड़ अधिक बढ़ने की संभावना है। शहर में सोलहाराही तालाब में कृत्रिम घाट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed