फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First merit list will be released in ITI today

आईटीआई में आज जारी होगी पहली मेरिट सूची

Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
First merit list will be released in ITI today
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सोमवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएंगी। जबकि 12 से 14 अक्तूबर तक सीट अलाट होने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की संबंधित संस्थान में जांच की जाएगी। वहीं 12 से 16 अक्तूबर तक सीट अलाट होने वाले छात्र प्रमाण पत्रों की जांच के बाद फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी लेकिन आवेदन होने के कारण 4 अक्तूबर कर दिया गया था। विभाग की ओर से एक फिर बदलाव के साथ अंतिम तिथि 7 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। जिले में 9 राजकीय व 14 निजी आईटीआई की लगभग 55 सौ सीटों पर 8611 आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन व फीटर ट्रेड के लिए हैं। जिले की विभिन्न आईटीआई की इलेक्ट्रशीयन सीट पर सबसे अधिक 1965 आवेदन आए हैं। वहीं फीटर ट्रेड के लिए 1266 विद्यार्थियों के आवेदन किया हैं।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी जबकि 12 से 14 अक्तूबर तक सीट अलाट होने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की संबंधित संस्थान में जांच की जाएगी। वहीं 12 से 16 अक्तूबर तक सीट अलाट होने वाले छात्र प्रमाण पत्रों की जांच के बाद फीस जमा करा सकेंगे। - सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed