{"_id":"6483715c148bcbe0ba0966a8","slug":"firing-on-three-youths-narrow-escape-rewari-news-c-198-1-rew1001-943-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन युवकों पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन युवकों पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरुटेक सिटी के पास वीरवार की रात कार सवार तीन युवकों ने विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन दोस्त बाल-बाल बच गए। कार और बाइक पर आए हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कसोला थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहबाजपुर खालसा निवासी संदीप ने बताया कि उसकी गुरुटेक सिटी के पास दुकान है। रात को उसकी दुकान पर वह दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसके दोस्त शहबाजपुर खालसा निवासी रोहित ने उसे फोन पर बताया कि उसका गांव के ही सत्यम पंडित के साथ दिन में विवाद हो गया था। संदीप ने बताया कि दोनों के बीच सुलह कराने के लिए उसने सत्यम पंडित से बात की तो सत्यम ने रोहित को शराब के ठेके पर बुलाने के लिए कहा। रात को उसने रोहित को बुला लिया। रोहित अपने एक साथी के साथ आ गया। जब वह शराब के ठेके की ओर जाने लगे तो 6-7 लड़कों ने लाठियों के साथ उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भी दुकान से हमले का जवाब देने के लिए लाठियां निकाल ली। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में आए पदैयावास निवासी राजपाल और उसके दो साथियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। उस पर दो गालियां दागी गई, लेकिन जमीन पर बैठ जाने के कारण वह गोली लगने से बच गया।
पुलिस शिकायत में संदीप ने बताया कि पुलिस को फोन करने के बाद फायरिंग करने वाले लोगों ने धमकी दी कि वह रोहित को मारने के लिए आए थे। अब उसे मारकर ही दम लेंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ही आरोपियों को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में चाकू से गोदकर की थी हत्या
शहर के बस स्टैंड परिसर में 31 मई को कुछ युवकों ने एक कोचिंग करने वाले छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वालों की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच रही थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस उम्र के युवाओं में वर्चस्व की लड़ाई में ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।