{"_id":"6490a8a6b35b50ef2a0d9304","slug":"fire-officer-arrested-for-taking-bribe-of-30-thousand-in-the-name-of-renewal-of-no-objection-certificate-rewari-news-c-198-1-rew1001-1353-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनापत्ति प्रमाणपत्र नवीनीकरण कराने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनापत्ति प्रमाणपत्र नवीनीकरण कराने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार
Tue, 20 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की टीम ने सोमवार को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। फायर अधिकारी ने एक लाख रुपये की मांग की थी। प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा स्थित विपुल गार्डन सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र कराने के लिए दमकल केंद्र में आवेदन किया गया था। आरोप है कि फायर अधिकारी सज्जन सिंह सांगवान ने फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र नवीनीकरण करने की एवज में आरडब्ल्यूए प्रधान कंवर सिंह से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। आरोपी ने रिश्वत के 40 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद भी फायर अधिकारी द्वारा एनओसी नहीं दी जा रही थी। काफी चक्कर लगवाने के बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं की गई और फायर अधिकारी ने और रिश्वत मांगी। कंवर सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। बातचीत के बाद फायर अधिकारी सज्जन सिंह सांगवान ने रिश्वत देने के लिए कंवर सिंह को सोमवार को अपने रेवाड़ी स्थित कार्यालय में बुलाया गया। एसीबी गुरुग्राम की टीम भी रेवाड़ी पहुंच गई। प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
कंवर सिंह रिश्वत की राशि लेकर रेवाड़ी स्थित दमकल केंद्र में पहुंचे। कार्यालय में रिश्वत की तीस हजार रुपये लेते ही एसीबी के इंस्पेक्टर रणबीर सिंह की टीम ने आरेापी को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। टीम मामले की जांच कर रही है।