फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in Rewari junk godown goods worth lakhs burnt

रेवाड़ी में कबाड़ के गोदाम में आग: झुग्गी-झोपड़ियों को चपेट में लिया, लाखों का सामान जला

Wed, 15 Mar 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

रेवाड़ी में औद्योगिक कस्बा बावल के नैहचाना रोड पर एक कंपनी का कबाड़ का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में गोदाम में लाखों रुपये का कबाड़ पड़ा हुआ था। गोदाम में केमिकल व तेल के खाली ड्रम भी बड़ी संख्या में रखे हुए थे।

विज्ञापन
Fire in Rewari junk godown goods worth lakhs burnt
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा बावल में मंगलवार की देर रात एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने आस-पास में बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि बावल व रेवाड़ी के अतिरिक्त भिवाड़ी से भी दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है।

विज्ञापन


देर रात अचानक गोदाम में आग लगी
औद्योगिक कस्बा बावल के नैहचाना रोड पर एक कंपनी का कबाड़ का गोदाम बना हुआ है। गोदाम में गोदाम में लाखों रुपये का कबाड़ पड़ा हुआ था। गोदाम में केमिकल व तेल के खाली ड्रम भी बड़ी संख्या में रखे हुए थे। देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में मौजूद श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया
आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें भी दूर तक दिखाई देने लगी। आग ने गोदाम के पास बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि झुग्गियों में रहने वाले लोग पहले ही वहां से निकल गए थे। आग लगने की सूचना के बाद बावल से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग के फैलने के कारण रेवाड़ी व भिवाड़ी से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों जगहों से पहुंची करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद भी सुबह तक धुआं उठता रहा। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed