फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in CNG car, driver narrowly saved

सीएनजी कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in CNG car, driver narrowly saved
आग लगने से जली कार। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की दोपहर जाम में फंसी एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चालक ललित नारायण ने बताया कि वह और उसका भाई प्रदीप कुमार बुधवार को अपनी कार से किसी काम से कस्बे में आए थे। जब वे धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर पहुंचे तभी गाड़ी बंद हो गई। इस पर दोनों भाई गाड़ी से उतरकर उसको धक्का देकर किनारे करने लगे। इसी दौरान गाड़ी से धुआं निकलने लगा। इससे पहले वह कुछ समझ पाते गाड़ी में आग लग गई। इस दौरान चालक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

आग की लपटें गाड़ी से उठती देख ललित नारायण ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया। गाड़ी का अगला हिस्सा आग की वजह से जल गया। गाड़ी में पीछे सीएनजी सिलिंडर रखा हुआ था। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो फिर सिलिंडर फट भी सकता था, जिससे काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed