फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out at Private Hospital in Rewari 

Rewari: निजी अस्पताल में लगी आग, तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम से भड़की, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Thu, 09 Jun 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 11:15 AM IST
सार

रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल के सामने सिग्नस अस्पताल बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Fire broke out at Private Hospital in Rewari 
Fire - फोटो : फाइल

विस्तार

रेवाड़ी शहर के नागरिक अस्पताल के पास सिग्नस अस्पताल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने एक रूम में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि शहर के नागरिक अस्पताल के ठीक सामने सिग्नस अस्पताल बना हुआ है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पुराना सामान रखने के लिए एक रूम बनाया गया है यहां पर कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी भी रात को सौ जाते हैं। वीरवार की सुबह करीब पौने सात बजे कमरे में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर स्टाफ ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह से रूम में रखा लकड़ी का सामान और कुछ कपड़े जल गए। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed