{"_id":"62a188d8bdeeb54f2775ce31","slug":"fire-broke-out-at-private-hospital-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: निजी अस्पताल में लगी आग, तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम से भड़की, अस्पताल में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: निजी अस्पताल में लगी आग, तीसरी मंजिल पर स्टोर रूम से भड़की, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Thu, 09 Jun 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:15 AM IST
सार
रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल के सामने सिग्नस अस्पताल बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
Fire
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी शहर के नागरिक अस्पताल के पास सिग्नस अस्पताल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने एक रूम में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष अग्रवाल ने बताया कि शहर के नागरिक अस्पताल के ठीक सामने सिग्नस अस्पताल बना हुआ है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पुराना सामान रखने के लिए एक रूम बनाया गया है यहां पर कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी भी रात को सौ जाते हैं। वीरवार की सुबह करीब पौने सात बजे कमरे में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर स्टाफ ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग की वजह से रूम में रखा लकड़ी का सामान और कुछ कपड़े जल गए। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन