फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in tanker going to Mumbai carrying chemicals, life saved by driver-operation

केमिकल लेकर मुंबई जा रहे टैंकर में लगी आग, चालक-परिचालन के कूद कर बचाई जान

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tanker going to Mumbai carrying chemicals, life saved by driver-operation
दिल्ली से जयपुर जा रहे केमिकल से भरे टैंकर में सोमवार देर रात नैचाना गांव के पास अचानक आग लग गई। आग लगी देखकर चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। सोमवार देर रात केमिकल लेकर एक टैंकर शाहजहांपुर मार्ग से जयपुर होते हुए मुंबई जा रहा था। इस दौरान शाहजहांपुर मार्ग पर गांव नैचाना के पास अचानक टैंकर में आग लग गई। जब तक चालक और परिचालक कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते टैंकर धू-धू कर जलने लगा। टैंकर में लगी आग सड़क किनारे पड़े ईंधन तक पहुंच गई। टैंकर में आग लगने से आसपास बने मकानों में रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed