फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in scrap warehouse near Karnawas

Rewari News: करनावास के पास स्क्रैप गोदाम में लगी आग

Thu, 02 Apr 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap warehouse near Karnawas
स्क्रैप गोदाम में आग लगने के बाद उठता काला धुआं, आग को बुझाती दमकल गाड़ी। संवाद
बावल। करनावास के पास स्थित एक स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, स्क्रैप व्यापारी कैलाश टाकंडी का करीब 1000 गज में फैला गोदाम करनावास के पास स्थित है। वीरवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैल गई और गोदाम में रखा स्क्रैप जलने लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब छह से सात दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। आग बुझाने के दौरान कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्क्रैप सामग्री में आग तेजी से फैल रही थी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्क्रैप गोदाम में आग लगने के बाद उठता काला धुआं, आग को बुझाती दमकल गाड़ी। संवाद

स्क्रैप गोदाम में आग लगने के बाद उठता काला धुआं, आग को बुझाती दमकल गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed