फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in canter on Delhi-Jaipur National Highway, goods and vehicles completely burnt

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर में लगी आग, सामान और वाहन जला

Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in canter on Delhi-Jaipur National Highway, goods and vehicles completely burnt
दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग लगने से जला कैंटर। - फोटो : Rewari
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को रुद्ध पुल के पास गत्ते से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। इस घटना की जानकारी एक अन्य वाहन चालक ने साथ से गुजरते वक्त इस वाहन के चालक को दी। इस घटना के बाद आग लगे वाहन को चालक ने अपनी समझदारी दिखाते हुए साइड में लगा दिया। इस वजह से इस मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का जाम भी लग गया।
विज्ञापन

इसके बाद तुरंत चालक और वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। तब अग्निशमन विभाग के दो वाहन, यातायात पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन, ईआरवी एवं बावल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। वाहन मालिक संदीप ने बताया कि राजस्थान के घिलोय स्थित कंपनी से यह वाहन गत्ते लेकर जिले के गांव करनावास स्थित गोदाम में जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक यह घटना हुई। उधर वाहन चालक मनजीत ने बताया कि इस गाड़ी में अचानक आग ली, जिसकी सूचना उन्हें हाइवे से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने दी। कुछ देर में सारा सामान और गाड़ी जल गई। अग्निशमन विभाग और बावल पुलिस ने घटना अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर ली है। उधर इस मार्ग पर जाम लगने के बाद पंजाब और हरियाणा रोडवेज की बसों को हाईवे को डिवाइडर को यातायात नियमों की परवाह नहीं करते हुए पार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed