फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   FIR against Rahul Gandhi is unfortunate: Ajay Yadav

राहुल गांधी पर एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण : अजय यादव

Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against Rahul Gandhi is unfortunate: Ajay Yadav
राव अभय सिंह चौक पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व समर
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने पिता और रेवाड़ी क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जयंती पर राव अभय सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सवाल उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कैप्टन अजय यादव ने इस दौरान उन्होंने महंगाई, जलभराव व रोजगार तथा पेपर लीक के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि राव अभय सिंह ने रेवाड़ी के विकास और लोगों की सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। उनके सरल स्वभाव, जनसेवा और सिद्धांतों को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। उन्होंने कहा कि दलित समाज के सम्मान और संविधान की भावना से जुड़े मुद्दे पर सवाल उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी, प्याज और रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है। आमदनी नहीं बढ़ रही, जबकि खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने गुरुग्राम और रेवाड़ी में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव पर भी सवाल उठाए। कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed