फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fighting elections for the development of Kosli: Jagdish Yadav

कोसली के विकास के लिए लड़ रहे चुनाव : जगदीश यादव

Mon, 16 Sep 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting elections for the development of Kosli: Jagdish Yadav
फोटो : 19रेवाड़ी। डहीना में कार्यालय का उद्धघाटन करते पूर्व मंत्री जगदीश यादव। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जगदीश यादव के डहीना स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस मौके पर जगदीश यादव ने कहा कि वह कोसली के विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर गांव के समाजसेवी दादा जयपाल और आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सीए हिम्मत सिंह ने जगदीश यादव को समर्थन दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सचिन यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कोसली के विकास के लिए जगदीश यादव का समर्थन करें। कांग्रेस काम में विश्वास करती है और भाजपा नफरत की राजनीति से देश का माहौल खराब करना चाहती है। भाजपा ने झूठे नारों ओर झूठे वादों से जनता को गुमराह किया है।
विज्ञापन

जगदीश यादव ने कहा कि वह कोसली क्षेत्र के विकास व उज्जवल भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सपना है कि कोसली विकास कार्यों में सर्वश्रेष्ठ हो और यहां सभी मूलभूत सुविधाएं हों। कहा कि उन्हें सभी वर्गों के लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed