{"_id":"65ae07e1435b25faae0b934f","slug":"fight-with-shopkeeper-in-rewari-over-delay-in-chow-mein-order-servant-stabs-knife-in-stomach-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: चाऊमीन का ऑर्डर लेट होने पर दुकानदार से झगड़ा; नौकर ने पेट में घोंपा चाकू, आंतों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: चाऊमीन का ऑर्डर लेट होने पर दुकानदार से झगड़ा; नौकर ने पेट में घोंपा चाकू, आंतों को पहुंचा नुकसान
Mon, 22 Jan 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:44 AM IST
सार
रेवाड़ी में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के चाऊमीन का ऑर्डर को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के गांव नंगली परसापुर चौक पर चाऊमीन खाने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दुकान पर काम करने वाले नौकर ने चाकू युवक के पेट में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के आंतों में भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
घायल गांव भगवानपुर निवासी कृष्ण कुमार (22) ने बताया कि देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ दो बाइक पर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव नंगली परसापुर चौक पर हवा सिंह की दुकान पर चाऊमीन खाने के लिए रुका था। उसने हवा सिंह को चाऊमीन का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर आने में काफी समय लग गया, जिसके बाद उन्होंने आगे से जल्दी ऑर्डर देने को कहा।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर कृष्ण और हवा सिंह में अनबन हो गई। तभी उनका नौकर विनय चाकू लेकर पहुंचा। इस दौरान विनय ने कृष्णा के पेट में एक नहीं बल्कि कई बार चाकू से वार किया। हमला देख कृष्णा के अन्य दोस्त अपनी बाइक लेकर भाग गये जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा लहूलुहान हालत में 100 मीटर तक पैदल भागा। कृष्णा मौके पर बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल कृष्णा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन