{"_id":"6592fcaf417d92b98d059d1d","slug":"fifth-year-team-won-the-overall-trophy-rewari-news-c-198-1-rew1001-8125-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंचम वर्ष की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंचम वर्ष की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय इंटरक्लास स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। इसमें महाविद्यालय के पंचम वर्ष की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की।
समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो नरेश कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। इसलिए खिलाड़ी निराश ना होकर फिर से नए उत्साह से अपनी तैयारी जारी रखें। अपनी कमियों को दूर करके आगे होने वाले खेलों में जीतने का लक्ष्य रखें। सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी निरंतरता बनाए रखें।
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी का मैच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें पंचम वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाॅल मैच के रोमांचक मुकाबले में पंचम वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में पंचम वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष की टीम को 32 रनों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल में चतुर्थ वर्ष की टीम ने पंचम वर्ष की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन के समन्वयक डॉ. चरण सिंह सेखो, डॉ. मुकेश, डॉ. अनिल सिरोहा, डॉ. शरणजीत, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. प्रवीण, डॉ. रूमी, डॉ. राकेश श्योराण, डॉ. सोनम कम्बोज, डॉ. योगेश, डॉ. भारत जैन, डॉ. हरीश मौजूद रहे।