{"_id":"663d357fb66ed6a3850f39e4","slug":"fiber-cooler-in-trendwill-not-shock-or-make-any-sound-rewari-news-c-198-1-rew1001-204224-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेंड में फाइबर कूलर... करंट लगेगा न आवाज करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेंड में फाइबर कूलर... करंट लगेगा न आवाज करेंगे
Fri, 10 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाजार में एक दुकान के बाहर रखे कूलर। संवाद
सौरभ जायसवाल
मौजूदा समय में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इसी क्रम में इलेक्ट्राॅनिक दुकानों पर एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है। इस बार कंपनियों के कूलर में करीब 15 से 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार कूलर की कीमत 400 से 700, एसी एक हजार से 2000 और पंखों की कीमत 200 से 400 रुपये तक बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के कारण बाजार में इलेक्ट्राॅनिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है।
दुकानदार मुकेश ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज की बिक्री काफी बढ़ गई है। विभिन्न कंपनियों के सीलिंग फैन के दाम 1300 से लेकर 5 हजार रुपये रुपये तक हैं। वहीं, लोकल कंपनी के सीलिंग फैन 1 हजार से लेकर 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। एसी 30 हजार से 65 हजार रुपये तक में उपलब्ध है।
दुकानदार विक्रम ने बताया कि मार्केंट में इस बार नई तकनीक के एसी, कूलर और पंखे आए हैं। रिमोट के साथ सेंसर सिस्टम वाले कन्वर्टेबल एसी लोगों को अधिक पसंद आ रहे हैं। इनमें एसी खुद कमरे के तापमान को सामान्य कर देता है। लोग घर पहुंचने से पहले ही ऑफिस या कार में बैठकर रिमोट से घर का एसी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों की मानें तो इस साल मार्च से ही कूलिंग प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हो गई थी। तेज गर्मी को देखते हुए फिलहाल लोग कूलर खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसमें भी फाइबर के कूलर की अधिक मांग है, क्योंकि यह आवाज नहीं करता और इसमें करेंट लगने का खतरा भी बेहद कम होता है।
मार्केट में ब्रांडेड पंखे की डिमांड अधिक
एसपीएच इंटरप्राइजेज के प्रमुख संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पंखे व कूलर के दामों में 15 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। इसकी एक वजह पंखे व कूलर की स्टार रेटिंग को भी बताया जा रहा है। आने वाले समय में तापमान में थोड़ी और वृद्धि होते ही अचानक कूलर की बिक्री बढ़ेगी। अभी कूलर सस्ते हैं, लेकिन गर्मी जैसे ही बढ़ेगी तो इसकी कीमत भी बढ़ेगी। मार्केट में लोकल सिलिंग पंखा की जगह ब्रांडेड पंखे की डिमांड अधिक है। लोकल कंपनी का स्टैंड फैन एक हजार से तीन हजार तक के रेंज में उपलब्ध है। जबकि ब्रांडेड कंपनी का स्टैंड फैन 2 हजार से आठ हजार तक के रेंज में उपलब्ध है।
ब्रांडेड कंपनी के कूलर की भी अधिक मांग
ब्रांडेड कंपनी के कूलर की शुरुआत ही 6 हजार से अधिक है। वहीं, लोकल कंपनी के कूलर 3000 से 6000 तक में उपलब्ध हैं। मार्केट में कूलर 18 हजार रुपये तक के भी उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता नीरज ने बताया कि मई में गर्मी पड़ने से कूलर और पंखे आदि की बिक्री बढ़ी है। प्लास्टिक बॉडी के कूलरों की मांग ज्यादा है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार अभी से तेज गर्मी पड़ने से पंखे और कूलर के दाम भी बढ़े हैं। इनमें 15 से 20 फीसदी तक दाम बढ़े हैं। चार्जिंग टेबल फैन की मांग सबसे अधिक है। यह टेबल फैन 500 से लेकर तीन हजार रुपये में उपलब्ध है।
फाइव स्टार एसी की है बाजार में ज्यादा मांग
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी रोहित अग्रवाल ने बताया कि बाजार में फाइव स्टार एसी की मांग सबसे अधिक है। खासकर वाई-फाई, स्मार्ट और एक्सपेंडल एसी लोगों की पहली पंसद है। फाइव स्टार 1.50 टन एसी की कीमत 38 हजार से लेकर 65 हजार रुपये के बीच है। साथ ही बड़े आकार की फ्रिज की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। 2.50 लाख रुपये तक का फ्रिज उपलब्ध है।