{"_id":"616f101539b1180c3a381fc4","slug":"fertilizers-will-be-sold-through-pos-machine-to-stop-hoarding-rewari-news-rtk6275069187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरी रोकने के लिए पीओएस मशीन से होगी उर्वरकों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरी रोकने के लिए पीओएस मशीन से होगी उर्वरकों की बिक्री
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : Rewari
रबी सीजन की फसलों की बुआई के लिए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, किसानों की मांग के अनुसार वितरण व निगरानी के लिए अधिकारियों, खाद-बीज विक्रेताओं व उर्वरक निर्माता कंपनियों के साथ उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक की। लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में हुई बैठक में खाद-बीज विक्रेताओं को पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए उर्वरकों की बिक्री करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में उर्वरकों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश सरकार रबी सीजन में मांग के अनुरूप उर्वरकों की उपलब्धता करा रही है। डीसी ने कहा कि सभी थोक विक्रेता जमाखोरी रोकने के लिए यह सुनिश्चित करें कि बड़ी मात्रा में किसी को उर्वरक की आपूर्ति न करें। उन्होंने कहा कि जिले से उर्वरक राजस्थान में न जाने पाए, इसके लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में उर्वरकों की बिक्री की नियमित निगरानी करें।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विक्रेता किसानों को डीएपी के साथ-साथ एसएसपी के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित करें। कृषि विभाग के अधिकारी भी गांव-गांव जाकर किसानों को सरसों की बुआई में एसएसपी से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बाजार में डीएपी खरीदने वाले किसान अपने साथ आधार कार्ड की प्रति अवश्य लाएं। बिना पीओएस मशीन के अगर कोई खाद विक्रेता खाद बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम होशियार सिंह, डीएसपी हंस राज सहित हैफेड-इफ्को, उर्वरकों के थोक विक्रेता व उर्वरक निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।