फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fertilizer purchased thrice on subsidy in Bihar from the Aadhar card of Lalu Yadav's former minister

लालू यादव के समधी पूर्व मंत्री के आधार कार्ड से बिहार में सब्सिडी पर खरीदी गई तीन बार खाद

Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer purchased thrice on subsidy in Bihar from the Aadhar card of Lalu Yadav's former minister
रेवाड़ी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी व हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आधार कार्ड पर बिहार में तीन बार सब्सिडी पर खाद खरीद करने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बीते दो माह के दौरान तीन बार उनके आधार नंबर पर बिहार में सब्सिडी लेकर खाद खरीदा गया है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पूर्व मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वीरवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि पिछले दो महीने में तीन बार उनके फोन पर मैसेज आए कि उन्होंने खाद का 45 किलोग्राम का कट्टा खरीदा है, जिसकी सब्सिडी भी उनको मिली है। जबकि उनके द्वारा इस प्रकार की कोई खरीदारी नहीं की गई। जब पहली बार मैसेज आया तो उन्होंने उपायुक्त को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 18 जून को दोबारा से फोन पर टेक्स्ट मैसेज आता है कि उन्होंने सब्सिडी पर खाद का कट्टा खरीदा है। दोबारा मैसेज आने पर उन्होंने कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक यादव को शिकायत दी। कृषि विभाग से पता लगा कि बिहार में उनके आधार कार्ड पर यह खरीद हुई है। अब तीसरी बार उनके आधार कार्ड से खाद खरीदा गया है। कैप्टन अजय यादव ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। सरकार इस तरीके से किसी का भी नंबर डालकर सब्सिडी दिखा देती है। इस भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed