{"_id":"6186c2b2c9510224143f06e5","slug":"fertilizer-ended-on-co-operative-society-closed-rewari-news-rtk629097573","type":"story","status":"publish","title_hn":"को-ऑपरेटिव सोसायटी पर खाद हुआ समाप्त, किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को-ऑपरेटिव सोसायटी पर खाद हुआ समाप्त, किया बंद
विज्ञापन
रेवाड़ी में खाद के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में पिछले एक माह से खाद की किल्लत बरकरार है। इस दौरान दो केंद्रों पर खाद का वितरण हो रहा है। वहीं, शनिवार को को-ऑपरेटिव सोसायटी पर खाद खत्म होने के कारण कार्यालय बंद रहा। खाद को लेकर इफको केंद्र पर अधिक मारामारी रही। उधर, सोमवार को खाद की रैक आने की उम्मीद है।
बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं की लाइन लगने के चलते किसानों को पुलिस के पहरे में खाद वितरित किया गया। अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र और एक निजी बिक्री केंद्र पर किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। रविवार को खाद बिक्री केंद्रों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उधर, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर शुक्रवार को ही डीएपी खाद खत्म हो गई थी, जिसके चलते शनिवार को सोसायटी कार्यालय बंद रहा। इफको केंद्र पर भी शनिवार को डीएपी खत्म हो गई हैं। वीरवार को सोसायटी पर जहां 500 बैग डीएपी खाद पहुंची थी, जिसका शुक्रवार को ही वितरण हो गया था। वहीं इफको केंद्र पर 1600 बैग डीएपी खाद आई थी, जिसका शुक्रवार और शनिवार को वितरण कर दिया गया। अब सोमवार तक सरकारी खाद बिक्री केंद्रों पर खाद पहुंचेगी, जिसके पश्चात ही किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पैक्स में सोमवार को पहुंचेगी खाद
सोमवार को खोरी स्टेशन पर डीएपी खाद की रैक पहुंचेगी। उसके पश्चात वहां से इफको केंद्र और को-ऑपरेटिव सोसायटी के साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सभी पैक्स केंद्रों पर भी खाद पहुंचेगी। खाद पहुंचने के बाद जहां इफको केंद्र और को-ऑपरेटिव सोसायटी कार्यालय में मंगलवार से वितरण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण पैक्स केंद्रों पर सोमवार को शाम से ही खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर डीएपी पहुंचने से काफी हद तक राहत मिलेगी। गेहूं की बिजाई शुरू होने के साथ ही किसानों को डीएपी नहीं मिलने के कारण चिता सता रही है।
यूरिया के लिए भी लग रहीं लाइनें
सरसों की फसल में सिंचाई शुरू होने के साथ ही किसानों ने यूरिया की खरीदारी भी शुरू कर दी है। बिक्री केंद्रों पर डीएपी के साथ-साथ यूरिया के लिए भी लंबी लाइनें लग रही हैं। पिछले एक माह से किसानों को लंबी लाइनों में समय बिताना पड़ रहा है।
इफको केंद्र पर मंगलवार को होगा वितरण
जिले में स्थित सभी सरकारी केंद्रों पर सोमवार को डीएपी पहुंच जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर सोमवार को डीएपी पहुंचने के बाद ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा, जबकि इफको केंद्र पर मंगलवार को वितरण किया जाएगा।
-आशीष पवार, क्षेत्रीय अधिकारी इफको