फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fencer Sachin selected for Senior Asian Fencing Championship

Rewari News: तलवारबाज सचिन का सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 11 Jun 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fencer Sachin selected for Senior Asian Fencing Championship
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में संचालित फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी सचिन ने सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 24 जून तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगी। इसमें एशिया के 42 देशों के शीर्ष फेंसर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सचिन का चयन पटियाला में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। इस ट्रायल में देश के शीर्ष-8 रैंकिंग वाले फेंसरों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

अब सचिन के सामने एशियाई स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का सुनहरा अवसर है। यदि वह व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में शीर्ष-8 स्थानों में जगह बनाने में सफल रहते हैं तो उनका चयन आगामी एशियन गेम्स-2026 के लिए भी हो जाएगा। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 2026 में जकार्ता में आयोजित जूनियर एवं कैडेट एशियन चैंपियनशिप, शंघाई में सीनियर फॉइल ग्रां प्री, 2025 में चीन के वूशी में जूनियर एवं कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप, कुवैत में एशियन चैंपियनशिप तथा 2022 में लंदन में जूनियर कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। अब सभी की निगाहें उनके आगामी एशियाई प्रदर्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed