फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female Jain Paras celebrated Teej festival in Jain temple

महिला जैन पारस ने जैन मंदिर में मनाया तीज पर्व

Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Female Jain Paras celebrated Teej festival in Jain temple
रेवाड़ी में महिला जैन मिलन पारस द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों क? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर की सामाजिक संस्था महिला जैन मिलन पारस ने जैन नया मंदिर के प्रांगण में संस्था की अध्यक्षा नीलू जैन के नेतृत्व में तीज पर्व मनाया। कार्यक्रम में कई धार्मिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। इसमें सदस्याओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अल्का जैन को मॉडल टाउन को तीज क्वीन चुना गया। दीप प्रज्वलन व भगवान के चित्र का अनावरण सविता जैन गांधीनगर ने किया। संस्था की अध्यक्षा नीलू जैन ने कहा कि तीज पर्व के साथ-साथ जैनियों के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का मुकुट सप्तमी पर्व भी है। भगवान की माता बनने का सौभाग्य सुनीता जैन को मिला। विशेष रूप से बनाए गए पालने में सदस्याओं ने भगवान को झुलाया। कार्यक्रम में तीज के लोकगीतों व भजनों पर महिलाओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता सलोनी जैन, ईशा जैन, सीता जैन, प्रीति जैन, संगीजा जैन व अंशिका जैन रही। सभी विजेताओं को सविता जैन व सुनीता जैन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लवली जैन, रूपम जैन, निशा जैन, अल्का जैन, स्वर्णलता जैन, रश्मि जैन, सुचिता जैन, सरोज जैन, सोनाली जैन, सीमा जैन व बॉबी जैन विषेश रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed