फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   female doctor of rewari civil hospital found corona infected in rewari

Rewari News: रेवाड़ी में काेरोनो की फिर दस्तक, नागरिक अस्पताल की चिकित्सक मिली संक्रमित

Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
female doctor of rewari civil hospital found corona infected in rewari
अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनाने के लिए लाईन में खड़े मरीजों के मुंह पर नहीं मास्क।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार को तीन माह बाद फिर से कोरोना का मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज नहीं बल्कि एक महिला चिकित्सक है। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में सेनिटाइजर का छिड़काव करवा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। टीकाकरण हो या सैंपलिंग का कार्य विभाग की ओर से बेहतर कर दिया गया है लेकिन टीकाकरण में लोग रूची कम दिखा रहे हैं। दूसरी ओर से जिले में कोराना वैक्सीन की मात्र 350 डोज बची हैं, जो 31 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। जिले में अब तक 850726 पुरुषों और 701085 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।

अधिकारियों का कहना है कि लोगों को बुला बुलाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। तब कहीं प्रतिदिन 10 से 15 लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। इसके अलावा राजस्थान और समीपवर्ती जिले गुरुग्राम में कोरोना के मामले सामने आने से जिले में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन के कड़ाई से निर्देश दिए गए हैं। यहां नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 40-50 लोगों के आरटीपीसीआर कोविड सैंपल ले रहा है। जिले की सीमा राजस्थान और गुरुग्राम से सटी हुई हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों लोगों का दिनभर आवागवन होता है। हालांकि जिले में टीकाकरण व सैंपिलिंग का कार्य लगातार जारी है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को एसओपी की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सामान्यजन के नहीं लिए जाएंगे सैंपल
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के भी सैंपल लिए जाने शुरू कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, खांसी, जुकाम, टीबी, निमोनिया, सांस के मरीजों के कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सामान्य जन के कोविड सैंपल नहीं लिए जा रहे। मरीज में लक्षण पाए जाने पर रही सैंपलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ नागरिक अस्पताल में ही वैक्सीन, बाकी जगह बंद
कोरोना की दूसरी लहर के कुछ दिन तक तो ज्यादातर जगह वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन जैसे ही पाबंदियां हटी तो कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या भी कम होती चली गई। लोग वैक्सीन को लेकर रूची कम दिखा रहे हैं। अब सिर्फ नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में ही वैक्सीन लग रही है। अन्य जगहों जैसे सीएचसी, पीएचसी पर कोरोना वैक्सीन नहीं लग रही। नागरिक अस्पताल में बनाए वैक्सीनेशन सेंटर में अभी हर रोज औसतन 15 डोज लग रही है।

जिले में इन वर्गों को इतनी लगी वैक्सीन
जिले में अभी तक 12 से 15 आयु वर्ग में 21803 को पहली और 12374 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग में 46982 को पहली डोज और 32822 को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 से 44 वर्ग में 491185 को पहली डोज, 430652 को दूसरी व 31173 को बूस्टर डोज लग चुकी है। 45 आयु वर्ग से ज्यादा वालों में 145227 को पहली, 131348 को दूसरी डोज व 17873 को बूस्टर डोज लग चुकी है। वहीं 60 आयु वर्ग से ज्यादा के 111620 को पहली, 99045 को दूसरी व 27550 को बूस्टर डोज लगाई गई है।

कोरोना से निपटने को जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्र बनाए
कोविड नोडल अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिले में नागरिक अस्पताल सहित 31 स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 4 सरकारी और 27 प्राइवेट हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगाए गए हैं। इनकी एक की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट यूनिट व दूसरे की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट यूनिट की है। इसके साथ ही कोसली और बावल अस्पताल में 250-250 लीटर प्रति मिनट यूनिट के दो प्लांट लग चुके हैं।
ये हैं स्वास्थ्य केंद्रों पर इंतजाम
जिले में बनाए गए केंद्रों पर 494 आइसोलेशन बेड, 259 आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 551 बेड, बेड के साथ वेंटिलेटर 99, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन 332 व 1151 ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए हुए हैं। इसके अलावा 30 स्वास्थ्य केंद्रों में गैस पाइपलाइन की सुविधा की गई है।


नागरिक अस्पताल में को-वैक्सीन की 350 डोज उपलब्ध हैं। जिले में अब तक 850726 पुरुषों और 701085 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है। किसी को कोरोना के लक्षण दिखे तो तुरंत अस्पताल में जाकर पहले टैस्ट कराएं। अस्पताल में टैस्ट की सुविधा की गई है।

- डॉ. अशोक कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी।

जिले में सोमवार को एक एक्टिव केस मिला है। कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं। अलग से कोविड वार्ड बना दिया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए मास्क जरूरी है। इसमें स्वयं की ही सुरक्षा है। एसओपी की पालना के जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed