फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Feeling of heat due to rising mercury

Rewari News: पारा बढ़ने से गर्मी का हो रहा एहसास

Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Feeling of heat due to rising mercury
फोटो: 34धूप अधिक होने की वजह से सुनसान पड़ा पार्क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है।

अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पूरे दिन मौसम साफ था, धूप निकली रही। गर्मी का भी एहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है तथा उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की आशंका है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed