फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will get a grant of 25 thousand on the purchase of indigenous cow

किसानों को देशी गाय की खरीद पर मिलेगा 25 हजार का अनुदान : डीसी

Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get a grant of 25 thousand on the purchase of indigenous cow
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आजादी अमृत महोत्सव के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपये तक अनुदान देने और जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकार की इस योजना से किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ स्वदेशी गाय खरीदने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा पहला राज्य होगा, जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान पान को बदलना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। इस पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधीकरण अपनाने के बारे में जानकारी देंगे। इस प्रकार विभाग के पास पूरी जानकारी होगी तो उसकी आसानी से मॉनीटरिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्राकृतिक खेती के तहत किसी भी तरीके के कृषि रसायन या उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसकी पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक संसाधनों पर ही निर्भर करती है। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रदेशभर में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पंजीकृत गोशालाओं को सस्ती दरों पर चारा मुहैया कराने के लिए हरा चारा बिजाई योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान गौशाला के आस-पास चारा उगाएगा उसे हरियाणा सरकार की ओर से प्रति एकड़ दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, यह आर्थिक सहायता अधिकतम एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed