{"_id":"65f36bec3b0794a8000c2746","slug":"farmers-went-to-delhi-mahapanchayat-by-rail-buses-and-private-vehicles-rewari-news-c-198-1-rew1001-202069-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेल, बसों और निजी वाहनों से दिल्ली महापंचायत में गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेल, बसों और निजी वाहनों से दिल्ली महापंचायत में गए किसान
Fri, 15 Mar 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसान दिल्ली में आयोजित होने वाली महापंचायत के लिए सुबह रवाना हुए। इस दौरान किसान और मजदूर रेल, बसों, निजी वाहनों से दिल्ली गए। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली कूच के लिए अनुमति मिल गई थी। कहा कि सरकार बिजली बिल 2023 रद्द करे ,बिजली को प्राइवेट हाथों में देना बंद किया जाए। साथ ही प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगनी चाहिए। डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि औजार सस्ते रेट पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना चाहिए। छोटे किसानों तथा खेत मजदूर को पूरे साल काम मिले, मनरेगा मजदूरों को 600 रुपये प्रति दिन मिले। बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा की अब आरपार की लड़ाई होगी। एमएसपी कानून लाना पड़ेगा। इस मौके पर किसान नेता सुभाष चंद्र, सचिव वजीर सिंह, महावीर सिंह लाल, बाबूलाल, अनूप प्रधान सिंह मास्टर, रामकुमार निमोठ, अशोक, विजय कुमार, अमरसिंह, राकेश कुमार, धर्मपाल आलियावास, आनंद यादव सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाश चन्द, समय सिंह प्रधान भारतीय किसान यूनियन चढूनी, अरोहद, ईश्वर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।