फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers wandering for connection for two years created a ruckus

दो साल से कनेक्शन के लिए भटक रहे किसानों ने किया हंगामा

Tue, 22 Jun 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers wandering for connection for two years created a ruckus
निगम की कार्यशैली के विरोध में धरना पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
बावल। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने के दो साल बाद भी कनेक्शन नहीं मिलने से गुस्साएं तीन गांवों के 300 से अधिक किसानों ने मंगलवार को बावल के पावर हाउस में हंगामा कर धरना दिया। किसानों के प्रदर्शन की सूचना के बाद एसडीएम, पुलिस अधिकारी व बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम द्वारा 15 दिन में समस्या का समाधान कराए जाने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

किसान नेता राम सिंह महलावत, किसान विक्रम, विनोद, प्रभुदयाल व भूप सिंह आदि किसानों ने बताया कि करीब दो पहले ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए बिजली निगम के कार्यालय में आवेदन किया था। निगम के बताए नियमों के अनुसार मोटर भी खरीदी गई, लेकिन मंगलवार जब किसान एसडीओ से मिलने पहुंचें तो उन्हें बताया गया कि बिजली की मोटर ठीक नहीं है। किसान निगम द्वारा बताई गई कंपनी की ही मोटर खरीद कर लाए। जबकि किसानों का कहना था कि दो साल पूर्व लाइनमैन द्वारा सर्वे के बाद ही मोटर खरीद कर फाइल को जमा कराया था। इसके बाद किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों द्वारा पावर हाउस में प्रदर्शन की सूचना मिलते हुए पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। निगम व पुलिस के अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान समस्या का तत्काल समाधान किए जाने की मांग पर अड़े रहे। इसके कुछ देर बाद वहां एसडीएम बावल भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा तथा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed