फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers should not face any problem in purchasing crops

Rewari News: फसल खरीद में न हो किसानों को कोई परेशानी

Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not face any problem in purchasing crops
जोनल एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष राजन रेवाड़ी अनाज मंडी का दौरा करने के लिए जाते हुए। स्रोत : डीपीआर
रेवाड़ी। हरियाणा कृषि वितरण निगम के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष राजन ने सोमवार को रेवाड़ी अनाज मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजन ने कहा कि अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर फसल की खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारी पूरी संजीदगी बरतते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें। किसी भी रूप से किसानों को अनाज मंडी में फसल बेचने के दौरान कोई दिक्कत महसूस होती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। राजन ने रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़ व नारनौल मंडी का भी निरीक्षण करते हुए फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों को मद्देनजर रखते हुए जहां कृषि उत्पादन के दौरान हर सम्भव सहयोग कर रही है वहीं उनकी फसलों की खरीद प्रक्रिया भी पारदर्शी ढंग से करने में सजग है। उन्होंने मंडी के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि फसल खरीद करते हुए किसान अपनी फसलों को सुखाकर लाएं ताकि निर्धारित मात्रा होने से उनकी फसल खरीद सही तरीके से साथ साथ हो जाये। साथ ही उन्होंने मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था पूर्ण प्रबंध किए गए हैं ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद प्रक्रिया में अपना योगदान दें। उन्होंने विभाग की ओर से चल रहे विवादों से समाधान योजना को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed