फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers protested demanding to buy millet on MSP

बाजरा एमएसपी पर खरीदने की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested demanding to buy millet on MSP
संयुक्त किया मोर्चा द्वारा खाद की बढ़ती समस्या के विरोध और बाजरे का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने की मांग को लेकर अनाज मंडी रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रधान समय सिंह, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव रामकुमार निमोद, जय किसान आंदोलन के प्रधान मास्टर धर्म सिंह, भारतीय किसान यूनियन के नेता अशोक मूसेपुर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन एवं सरकार को अल्टीमेटम दिया की अगर 22 अक्तूबर तक खाद की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो 23 अक्तूबर को रेवाड़ी के अनाज मंडी में किसान मजदूर पंचायत आयोजित कर अनाज मंडी का घेराव किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे एवं उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर रेवाड़ी अलवर रेलवे लाइन पर धरना का भी आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों को किसान नेता अभय सिंह, विजय कुमार, भूपेंद्र राठी, सवा चंद सतपाल, रामफल भाखली इत्यादि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खाद के लिए रात में 2 बजे आकर किसान लाइन में लगते हैं, जिसमें काफी महिलाएं भी होती हैं, लेकिन प्रशासन खाद की समस्या का निदान नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से उनको सरसों की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दुख की बात यह है भाजपा के स्थानीय नेता एवं मंत्री इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed