{"_id":"605390288ebc3e8d1853cb2e","slug":"farmers-protest-khera-border-meeting-rewari-news-rtk600537839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी को हिलाने का काम भी किसान ही करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी को हिलाने का काम भी किसान ही करेंगे
विज्ञापन
खेडा बोर्डर स्थित धरनास्थल पर मौजूद किसान।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन वीरवार को 96वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज नहीं सुनने वाली कुर्सी को हिलाने का काम भी किसान ही करेंगे।
इस मौके पर किसान नेता डॉ. संजय माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बार-बार कहा है कि एमएसपी थी, है और रहेगी। लेकिन रबी फसल की खरीद के पहले 15 दिन में ही प्रधानमंत्री के दावे का भंडाफोड़ हो गया है। सरकारी वेबसाइट द्वारा हर मंडी में प्रतिदिन हुई खरीद और उसके मूल्य के आंकड़ों के अनुसार केवल चने की फसल में ही 1 से 15 मार्च के बीच किसान को अपनी फसल एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 140 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ लूट है अगर यही बाजार भाव चलता रहा और सरकार ने कोई दखल नहीं दिया तो केवल चने की फसल में इस साल किसान की 870 करोड़ रुपये की लूट होगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का यह धर्म है कि आने वाला चुनाव हिंदू-मुसलमान, पाकिस्तान-चीन के मुद्दे पर नहीं बल्कि जवान और किसान के मुद्दे पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इतने समय से कुर्सी पर बैठकर किसानों का दमन कर रही है अब किसान इनकी कुर्सी हिलाने का काम करेगा। इस मौके पर राजवीर सिंह, भगत सिंह, राधेश्याम शुक्लावास, ओमकार यादव, राजाराम मील, रणजीत राजू, मोहन नेता, मिश्रीलाल मीणा, बलबीर छिल्लर, सुरेंद्र मेहरा, गुरजीत सिंह व पेमाराम आदि ने संबोधित किया।