फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmers' organizations will protest today

कृषि कानून के खिलाफ आज पांच किसान संगठन व ट्रेड यूनियन करेंगी प्रदर्शन, कानून व्यवस्था के लिए एक अतिरिक्त पुलिस कंपनी की तैनात

Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
farmers' organizations will protest today
कैप्शन नंबर 21 रेवाड़ी। गांव बालियर में बैठक करते विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान संघ व अन्य संगठनों के साथ ट्रेड यूनियन प्रदर्शन करेंगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त पुलिस की कंपनी तैनात की है।
विज्ञापन

25 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किसान संगठनों ने ग्रामीणों से वीरवार को जनसंपर्क किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा गांव नांगल-पठानी, दड़ौली, जाहिदपुर, जैनाबाद, निमोठ, फतेहपुरी, जाटूसाना, मूसेपुर व राजपुरा सहित 50 से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर भारत बंद में हिस्सा लेने का आह्वान किया। संगठन के जिला सचिव रामकुमार निमोद के नेतृत्व में जन जागृति अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पास किया गया बिल किसान विरोधी है। इससे किसानों का जीवन बर्बाद हो जाएगा एवं कृषि पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष की ओर चलाया गया अभियान
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति की रेवाड़ी इकाई ने गांव बालियर खुर्द, बालियार कला, मुंडिया खेड़ा, जोनावास, मसानी, तीतरपुर,खतौली, राजपुरा, मालाहेड़ा, ढाकिया, ततारपुर, लाधूवास-गुजर,संगवाड़ी, बेरली खुर्द, कलां, मुसेपुर, हालुहेड़ा, धामालावास, गंगायचा, पीथड़ावास व आलियावास सतिह अन्य गावों में किसानों से जनसंपर्क कर आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो भी आंदोलन में जाकर देगी समर्थन
किसानों के पक्ष में इनेलो की ओर से भी शुक्रवार को अनाज मंडी में पहुंचकर समर्थन दिया जाएगा। इनेलो प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल ने बताया कि कानून किसान विरोधी है, इनेलो ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। ऐसे में शुक्रवार को भी सभी पदाधिकारी ताऊ देवीलाल को पुष्प अर्पित करने के बाद अनाज मंडी पहुंचकर समर्थन देंगे।
कानून के खिलाफ किसान आज करेंगे प्रदर्शन : जिलाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को किसानों के पांच संगठनों के साथ ट्रेड यूनियन विरोध प्रदर्शन करेंगी। सरकार की मंशा ठीक नहीं है, इसके चलते किसानों में रोष है।

जिले में तैनात की गई एक कंपनी : एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि किसानों के भारत बंद से लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस की ओर से तैयारी की गई है। जिले में एक कंपनी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed